छपरा

जर्जर एस एच-90 से आने जाने वाले गाड़ी चालक और टूटे सड़क से यात्री तो धूल से ग्रामीण परेशान

छपरा: मशरख महम्मदपुर एसएच-90 पर चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास जर्जर अवस्था में सड़क से आम से खास तक आने जाने वाले सभी परेशान हैं। सरकार ने यह एस एच-90 लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया लेकिन बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त गढ़ा नुमा सड़क से आने जाने वाले सभी परेशान हैं वही शाम होते ही जर्जर सड़क पर गाड़ियों के फंसने से लम्बी कतार लग जा रही है। वही जर्जर सड़क से वाहनों के आने जाने से धूल मिट्टी उड़ने से अगल बगल के टोले के लोगो के लिए परेशानी की सबब बनी हुयी है। जिसमे आये दिन गाड़ी सड़क में बनी गढ़े में फस जाती है वही लग्न का मौसम होने के कारण चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास लगभग-लगभग 200 मीटर की दूरी में बने गड्ढा में गाड़ी के फंस जाती हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और सड़क पर गरियो की लंबी कतारें खड़ी हो जाती है।

गाड़ी चलते ही धूल का घना गुबार उड़ता हैं, जो राहगीरों समेत आस पास के गांव के लिए जी का जंजाल बन गया है। गांव में दिनभर धूल और मिट्टी से आने जाने वाले बच्चे, कर्मचारी, अधिकारी, आम जनता, सड़क किनारे स्थित दुकान व घर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस कारण लोग खांसी, दमा के मरीज बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की अविलंब मरमति की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। चैनपुर पोखरा गांव की महिलाएं बताती है कि टूटे सड़क से दिन रात हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है यह सड़क कभी शांत नही होता है। गाड़ियों के चलने से हवा में धूल का स्तर बढ़ने से सभी परेशान हैं। धूल के कारण दो पहिया वाहन चालकों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। सेहत के नजरिए से भी लोगों की मुश्किल बढ़ रही है। सांस के जरिए शरीर में जा रही धूल से स्वास्थ्य संबंधी मामले भी बढ़ रहे हैं। घर में सभी लोग धूल से बीमार हो जा रहें हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026