Categories: पटना

शराबबंदी कानून का पालन कराने गई महिला अधिकारी से ही उलझ गया शराबी….बीच सड़क की बदसलूकी

पटना: ये कैसी शराबबंदी है, सरकार जहां शराबी शराब के नशे में धुत बीच सड़क हंगामा करने से शराबी बाज नहीं आ रहे हैं। साहब नशे में इस कदर चूर थे कि उनसे स्कूटी नहीं सम्भल रहा था। सूत्रों की माने तो नशे में धुत युवक ने पहले तो स्कूटी से बिहार सरकार के नंबर प्लेट लगे स्कॉर्पियो को ठोकर मारा फिर उल्टे स्कॉर्पियो सवार महिला से ही उलझ पड़ा। दरअसल मामला पटना के कदमकुआं इलाके का है जहां बीच सड़क शराबी की हड़कत देख महिला अधिकारी सकते में पड़ गई। शराबी ने महिला अधिकारी के साथ बीच सड़क मारपीट और बदसलूकी भी की है। अधिकारी महिला को बचाने आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और शराबी की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है।

साहब का नशा ऐसा था कि घण्टो पुलिस को भी थाने में उसका हाई वोल्टेज ड्रामा देखना पड़ा ,पुलिस युवक धर्मवीर को कई बार ब्रेथेनेलाइजर से शराब मापने की जुगत करते रहे वही उसकी नौटंकी के आगे सब फेल हो रहा था ,आखिरकार बहुत समझाने के बाद उसके शराब पीने की पुष्टि ब्रेथेनेलाइजर से हो पाई है। शराबी युवक धर्मवीर पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और सैदपुर इलाके से गुजरने के दौरान शराब के नशे में महिला अधिकारी से उलझ पड़ा है।

फिलहाल पुलिस युवक धर्मवीर को गिरफ्तार कर थाना लाई है जहाँ आगे की करवाई की जा रही है। दरअसल शराबबंदी को सख्ती से लागू करने में कहां चूक हो रही है ये सोचने वाली बात है जहां शराब पीने वालों को आसानी से शराब मुहैया कराई जा रही है। वहीं शराब कारोबारियों में पुलिस का ख़ौफ़ नजर नहीं आ रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024