Categories: पटना

सदर अस्पताल की बिजली रही गुल, मरीज हुए परेशान, मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर हुआ इलाज….

पटना: नवादा सदर अस्पताल में तकरीबन कई घंटों तक बिजली गुल रही। जिसके चलते मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शाम ढलते ही इमरजेंसी, सर्जिकल वार्ड, महिला वार्ड आदि में अंधेरा पसर गया। फलस्वरुप मरीजों को वार्ड में कैंडिल जलाकर रहना पड़ा। मोमबत्ती व टार्च की रोशनी में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मरीजों का इलाज करते नजर आए।अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों ने बताया कि कई घंटे से अस्पताल में बिजली नहीं थी। जिसके चलते काफी परेशानी हो रही थी। वहीं इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों काे मोबाइल व टार्च की रोशनी में इलाज कराना पड़ा। मोबाइल की रोशनी में मरीजों को सूई व स्लाइन चढ़ाया जा रहा था।

अस्पताल कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में दिन से ही बिजली की मरम्मत का काम चल रहा है। प्रसूता वार्ड की तरफ जेनरेटर व बिजली का बोर्ड लगाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते यह परेशानी हुई है। इधर, बिजली नहीं रहने के कारण अस्पताल परिसर अंधेरे में डूबा रहा। जिससे मरीजों के साथ साथ उनके साथ आए हुए स्वजनों को भी काफी परेशानी हुई। काफी लंबे समय तक बिजली नहीं रहने की वजह से चिकित्सकों के साथ साथ अन्य कर्मियों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

हालांकि यह बात अच्छी रही की आज के दौर में सब के पास मोबाइल है जिसमें टॉर्च और फ्लैशलाइट की फैसिलिटी भी रहती है जिसके सहारे लोगों को अस्पताल में बहुत मदद मिली। सोचिए कि अगर ऐसा न होता तो फिर मरीजों की और उनके साथ आए लोगों की क्या स्थिति होती। कई मरीज अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों की तारीफ भी कर रहे हैं कि इस मुसीबत और विपरीत परिस्थिति में भी उन लोगों ने मरीजों का साथ नहीं छोड़ा। वे लगातार अपने कर्म के प्रति सजग रहें। देश में ऐसे कर्मशील चिकित्सक ही होने चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026