परवेज अख्तर/सिवान :- नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने गुरुवार को दो संविदा कर्मियों की रद कर दी है। जारी आदेश में ईओ द्वारा बताया गया है कि कनीय अभियंता द्वारा दिए गए प्रतिवेदन में बताया गया था कि संविदा पर कार्यरत जेसीबी चालक संतोष कुमार पाठक द्वारा कार्य पर प्रतिनियुक्त वार्ड जमादार बृजभूषण तिवारी की देखरेख में मालवीय चौक से पूरब पूरी बाबा के नजदीक तिरमुहानी पर सड़क काट दिया गया था।
इससे सड़क व छोटी पुलिया टूट जाने के कारण आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। इन दोनों द्वारा यह कार्य बिना उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार मनमानी तरीके से किया गया था। कनीय अभियंता द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों संविदाकर्मियों की संविदा समाप्त करते बृजभूषण तिवारी के स्थान पर वार्ड जमादार मंतोष कुमार को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…