सिवान के पुरानी किला पोखरा निवासी शादाब अली से रंगदारों ने मांगी रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के पुरानी किला पोखरा निवासी शमशाद अली के पुत्र शादाब अली से रंगदारो ने रंगदारी मांगी है नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बात भी कही गई है।उक्त घटित घटना के बाद परिजनों में काफी दहशत का माहौल है।इस घटना को लेकर स्थानीय थाना में तीन लोगों पर पचास हजार की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई गई है।पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि मैं मकान निर्माण के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा रहा था तभी मेहंदी हसन,चांद तारा व अली राजा सहित तीन से चार अज्ञात व्यक्ति आए और बोले कि मकान निर्माण करना है तो 50 हजार की रंगदारी देनी होगी।

मैंने रंगदारी देने का विरोध किया तो उन लोगों ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया।घायल का इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है।खबर लिखे जाने तक इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।उधर गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।इस संदर्भ में सराय ओपी प्रभारी श्री उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित शादाब अली के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान की जा रही है। दर्ज कांड के सभी आरोपितों को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026