Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चौपाल लगाकर किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले की विभिन्न पंचायतों में रविवार को किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को उन्नत कृषि के साथ केंद्र व राज्य सरकार की कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड के सिरसांव पंचायत के मध्य विद्यालय उजांय परिसर में कृषि विभाग की एटीएम निधि कुमारी की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि समन्वयक नरेंद्र किशोर सिंह ने बताया रबी सीजन के लिए सभी तरह के बीज प्रखंड कृषि विभाग द्वारा कई तरह का बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों के खाते में सीधे अनुदान की राशि भेजी जाएगी। हम सभी को जैविक खेती की ओर भी कदम बढ़ाना है। पर्यावरण के प्रदूषण में रासायनिक खेती का बहुत बड़ा हाथ है। जैविक खेती के साथ साथ हम खेती में नई तकनीक जैसे जीरो टिलेज, ड्रिप सिचाईं तकनीक, श्री विधि आदि का उपयोग कर ज्यादा पैदावार हासिल कर सकते हैं।

सरकार के द्वारा चलाई जा रही कई योजनाएं जैसे तनावरोधी बीजग्राम, अनुदानित दर पर बीज की उपलब्धता, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, मछली पालन, डेयरी, बागवानी आदि का लाभ किसान लेकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। एटीएम श्रीराम सुमन ने खेतों में फसल अवशेष न जलाने का भी अनुरोध किया। एटीएम शरद सिंह ने सरकार द्वारा इच्छुक किसानों के लिए भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से बताया और किसानों को विभाग के साथ सहभागी बनकर नई कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। मौके पर किसान सलाहकार अर्जुन महतो, बलवंत कुमार राम, राजेश कुमार, अंकित प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार, संजीव कुमार सिंह, अनीता देवी, मंजू देवी, दीपा देवी, गुड़िया देवी आदि किसान उपस्थित थे। बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर गांव में वार्ड सदस्य रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

इस दौरान खेती के नई तकनीक की जानकारी किसानों को दी गई। मौके पर बीएओ अजय झा, कृषि समन्वयक अरविद कुमार उपध्याय, एटीम मो. आरिफ, किसान सलाहकार सुरेंद्र राम, विश्वनाथ राय, रामाश्रय साह, विजय कुमार यादव,सचिन कुमार, महाजन साह, वैद्यनाथ महतो, कृष्णानंद सिंह आदि उपस्थित थे। सिसवन प्रखंड के कचनार गांव में मुखिया बलराम सिंह आवास पर पूर्व प्रमुख जगनरायण सिंह की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा दी जा रही कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही खेती के अलावा मत्स्य पालन, खस की खेती आदि करने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया तथा इसका लाभ बताए गए।

मौके पर जिला आत्मा के परियोजना निदेशक शीलाजीत सिंह, जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, मुखिया बलिराम सिंह, बीएओ शिवशंकर प्रसाद सिंह, समन्वयक ब्रजेश बहादुर सिंह, सुनील गोड़, मुन्ना कुमार, उद्यान पदाधिकारी दीपक यादव, सहायक तकनीकी प्रबंधक किरण सिंह, वरुण रजक, गुड्डू कुमार, उमेश राम, अमृत कलश, दीपक कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। बड़हरिया प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत के मथुरापुर गांव में शिव मंदिर परसिर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान को बताया गया। इस मौके पर कृषि समन्वयक विजय कुमार सिंह, किसान सलाहकार अशोक प्रसाद, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. सतीश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, किसान सलाहकार समिति की अध्यक्ष शक्ति सिन्हा, मुखिया लक्ष्मण प्रसाद, तरुण, पंचायत समिति सदस्य दीपलाल राम आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026