Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ससुर ने शिक्षिका को लाठी से पीटकर घायल किया

परवेज अख्तर/सिवान : विद्यालय जा रही शिक्षिका को ससुर द्वारा लाठी से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। घायल शिक्षिका को विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल शिक्षिका प्रखंड क्षेत्र के न्यू प्राथमिक विद्यालय की इंदु देवी बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका पारिवारिक कलह के कारण मैरवा में किराए की मकान में रहती हैं। वह मैरवा से प्रतिदिन दरौली प्रखंड के टिकुलिया गांव स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने आती है। गुरुवार को जब विद्यालय समय पर परिसर में पहुंची तो टिकुलिया गांव निवासी उसके ससुर राम प्रवेश राम पहुंच उसे लाठी से पिटाई करने लगे जिससे वह घायल हो गिर गई। विद्यालय में उपस्थित प्रधानाध्यापक विजय कुमार मांझी घायल शिक्षिका को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षक रंजन राय, अवधेश यादव, संतोष शर्मा, प्रमोद सहित अन्य शिक्षक भी अस्पताल पहुंच उसका हाल-चाल लिया। बताते चलें कि शिक्षिका की विवाह टिकुलिया गांव के राम प्रवेश राम के पुत्र सत्येंद्र राम से लगभग 12-13 साल पूर्व हुई थी। शिक्षिका के दो पुत्र अमन कुमार (11) एवं रजत कुमार (9) है। दोनो पुत्र ससुर एवं सास के पास रहते है। पति सत्येंद्र राम बाहर मे प्राइवेट जॉब करता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026