पटना: बिहार के बगहा से शादी का झांसा देकर आदिवासी युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि आरोपी उसी के गांव का रहने वाला है और तीन बच्चों का पिता है. कुछ दिन पहले उसका गर्भपात भी करवा चुका है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो सालों से उसका यौन शोषण कर रहा है और शादी करने की बात को हमेशा टालता रहा. जब वो उसके घर पहुंची तो उसने अपने घर पर रखने से मना कर दिया. साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा. घटना के बाद लड़की के पिता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है.
इस मामले पर डीएसपी कैलाश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है. आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी तीन बच्चों का बाप है और शादीशुदा है. वो लड़की से दो वर्षों से संबंध बना रहा था. गर्भपात करवाने की पुष्टि हो गई है.
इधर, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. लड़की के भाई ने बताया कि आदिवासियों ने लड़की के परिवार को गांव से निकाल दिया है. ऐसे में कहां जाएं. पीड़ित के भाई का कहना है कि आरोपी उन्हें धमकी दे रहा है कि केस करने का बुरा अंजाम होगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…