Siwan News

बच्चे के बीच झगड़ा को ले मारपीट

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र सरसर गांव में बच्चे के विवाद को लेकर मारपीट में तीन लोगो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल की तरफ से मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। वहीं पुलिस ने दिए एग आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल विवेक चौबे ने बताया कि बुधवार को बच्चे के बीच झगड़ा हुआ था मामला शांत भी हो गया था। लेकिन गुरुवार को हम घर आ रहे थे तभी वहां दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायल में मैं और चाचा शैलेंद्र चौबे व उनकी बहन शामिल हैं। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बच्चे के खेल में किसी बात को ले झगड़ा हुआ था। इसके बाद मारपीट हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024