Categories: पटना

पति की दूसरी शादी से नाराज़ थी पहली पत्नी, घर में लगाई आग, 4 लोगों की जलकर मौत

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां घरेलू कलह में एक पत्नी ने अपने ही घर में आग लगा दी जिससे चार लोगों की जलकर मौत हो गई. घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के शेखपुरा मुहल्ला की है. मिली जानकारी के मुताबिक खुर्शीद आलम की दो बीवियों के बीच आपस में विवाद रहता था. इसी विवाद में उसकी पहली बीवी परवीन ने शनिवार तड़के गुस्से में आ कर घर में आग लगा दी. इस अग्निकांड में घर को आग लगाने वाली परवीन समेत चार लोगों की जलने से मौत हो गई.

इस घटना में बुरी तरह से झुलसे खुर्शीद आलम और उसकी दूसरी पत्नी रोशनी खातून को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती करवाया गया था. लेकिन इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मिस्त्री का काम करने वाले खुर्शीद आलम का निकाह लगभग दस साल पहले बीबी परवीन से हुई थी. लेकिन संतान नहीं होने पर खुर्शीद ने दो साल पहले पड़ोस के गांव की रोशनी खातून से दूसरी शादी कर ली. अपने शौहर के दूसरी निकाह से परवीन खुश नहीं थी. वो इसका विरोध करती थी. उसने शौहर खुर्शीद को बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी. इस मामले को लेकर खुर्शीद आलम की दोनों बीवियों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026