परवेज अख्तर/सिवान : नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 13 में 35 लाख से बनने वाले छठ घाट का शिलान्यास नगर सभापति सिंधु सिंह व वार्ड पार्षद सह सदस्य रंजना श्रीवास्तव ने बुधवार को किया। सभापति ने बताया कि लगभग 35 लाख से इस छठ घाट का निर्माण होना है। छठ घाट बन जाने से छठ पर्व में महिलाओं को आने जाने में काफी सुविधा होगी। वहीं सुबह में टहलने वाले लोगों को भी आराम होगा। इससे घाट की सफाई बहुत सही से हो सकती है। मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, सन्नी कुमार, अमित कुमार सोनू, वार्ड पार्षद सुनिल कुमार,वार्ड पार्षद राजन साह, संजय श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…