Categories: पटना

लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर की छात्रा की पिटाई, बाल पकड़ कर सड़क पर घसीटा, इस बात से थी नाराज

नवादा: कहा जाता है प्यार और जंग में सब कुछ जायज है. प्यार में पड़े लोगों को सिर्फ वो शख्स दिखता है, जिससे वो प्यार करते हैं. वहीं, प्यार की राह में रुकावट पैदा करने वालों को वे अपना दुश्मन समझते हैं और उनसे निपटने के लिए हर रास्ता अपनाते हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार के नवादा जिले में सामने आया है, जहां पांच लड़कियों की झुंड ने एक लड़की की बीच सड़क पर बेहरहमी से पिटाई की है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है.

मारपीट का वीडियो किया वायरल

आरोप है कि पीड़िता ने पिटाई करने वाली युवती की वो तस्वीर जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी को उसके भाई को भेज दी थी. बस फिर क्या था इस हरकत से नाराज युवती ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फ़ोटो भेजने वाली युवती की पिटाई कर दी. बाल पकड़ कर सड़क पर घसीटा और फिर इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

जानकारी अनुसार घटना नवादा के नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले की है. इस पूरे मामले में पीड़िता ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में उसने बताया कि वो इंटर का नामांकन करवा कर लौट रही थी. इसी दौरान पांच लड़कियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

घर से निकलना हुआ मुश्किल

पीड़िता ने बताया कि लड़कियों का कहना था कि मेरे बॉयफ्रेंड के साथ वाली फोटो मेरा भाई को क्यों भेजी. जबकि उनसे ऐसा कुछ नहीं किया है. आवेदन में उसने कहा है, ” सर मुझे ऐसा लगता है कि मैं आत्महत्या कर लूं. मैंने कोई गुनाह नहीं किया है. अगर पांचों लड़कियों को सजा नहीं मिली, तो मैं कुछ भी कर सकती हूं.” पीड़िता ने साफ तौर पर कहा है कि उसका इस पूरे विवाद से कोई लेना देना नहीं है. वो किसी को नहीं जानती है. इस घटना के बाद उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में उसे इंसाफ चाहिए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026