Categories: पटना

चिता जलने के बाद थाने पहुंची लड़की, बोली- मैं जिंदा हूं, मां ने किसका किया दाह संस्कार

पटना: बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक के अंडारी गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. एक नाबालिग लड़की गांव के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. लड़की की मां ने मामले की शिकायत गौरीचक थाने में की. पुलिस ने नाबालिग लड़की को खोजने का सिलसिला शुरू कर दिया. कुछ दिन बाद एक लड़की का अर्धनग्न शव मिला तो पुलिस ने नाबालिग की मां को बुलाकर शिनाख्त करवाया. मां ने शव को देखने के बाद उसकी पहचान अपनी बेटी के तौर पर नहीं की.

इसके बाद पुलिस ने नाबालिग का शव पटना सिटी के नालंदा मेडिकल कॉलेज में शिनाख्त कराने के लिए भेजा. दूसरी बार पुलिस द्वारा शिनाख्त कराने पर मां ने उसी शव को अपनी बेटी का बताकर गांव के ही कुछ लोगों पर ह्त्या का आरोप लगाया. इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. इसके बाद मां ने उस शव का अंतिम संस्कार करा दिया.

अचानक पुलिस थाने पहुंची बेटी

इस घटना के करीब डेढ़ महीने बाद नाबालिग लड़की गौरीचक थाने पहुंच गई. गुमशुदा लड़की को सामने खड़ा देख पुलिस और उसके परिजन हैरान रह गए. लड़की ने अपनी पहचान बताते हुए यह खुलासा किया कि गांव के रहने वाले एक युवक के साथ उसका प्रेम सम्बन्ध है. युवक के साथ प्रेम विवाह कर वह चेन्नई चली गई थी. इधर, नाबालिग लड़की के अचानक आने से एक बार फिर पुलिस अर्धनग्न शव के अनुसंधान में जुट गई है.

पुलिस के मुताबिक उनकी टीम लगातार अनुसंधान में लगी थी और नाबालिग लड़की की मां के बातों पर विश्वास नहीं किया. पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया है, जिसकी रिपोर्ट आने वाली है. फिलहाल नाबालिग लड़की को उसके रिश्तेदार के सपुर्द कर दिया गया है. गौरीचक थानाध्यक्ष के मुताबिक फिलहाल लड़की का 164 का बयान दर्ज किया गया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024