भगवानपुर हाट के सरहरी गांव में गेहूं की कटनी कर रही युवती को दबंगों ने बड़े ही बेरहमी से पिटा, सदर अस्पताल में भर्ती

0
mahila

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सरहरी गांव में गेहूं की कटनी कर रही एक युवती को दबंगों ने बड़े ही बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद घायल युवती को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। मामला भूमि विवाद को लेकर बताया जा रहा है। जानकारी है कि पीड़िता अपने परिवार के लोगों के साथ खेतों में गेहूं की कटनी करने गई थी। इसी दौरान एक पक्ष से गुड्डू सिंह,पप्पू सिंह,अभिनव सिंह, मनीष कुमार, सुधीर कुमार सहित आधे दर्जन की संख्या में लोगों ने लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार से एक के बाद एक सभी लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस घटना में 2 महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सरहरी गांव निवासी रविशंकर सिंह के 25 वर्षीय पत्नी निशा देवी, अर्जुन सिंह के 28 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी, सुदामा सिंह के 60 वर्षीय पुत्र अनिल सिंह तथा अनिल सिंह के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद उनकी प्राथमिक उपचार के लिए भगवानपुर हाट के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस घटना में सोनी कुमारी को दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी है जिसमें शरीर पर कई जगह चोट के निशान है।

खाने से गेहूं कटवाने की मिली थी अनुमति

अस्पताल में बेहद गंभीर रूप से घायल पीड़िता सोनी कुमारी ने बताया कि विवादित भूमि पर गेहूं की फसल काटने के लिए भगवानपुर हार्ड थाना से उन्हें अनुमति दी गई थी। जिसके बाद पीड़ित अपने परिवार के लोगों के साथ खेतों में गेहूं की कटनी करने पहुंची थी। घटना में सभी घायलों का इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा है।