Categories: पटना

सरकारी कार्यालय को बना दिया था मयखाना….रोज होती थी शराब की पार्टी….छापेमारी में कर्मियों के टेबल व कैंपस में मिली शराब की बोतलें….

पटना: राजधानी पटना में पुलिस होटलों और ढाबों पर शराब की तलाश में लगी रहती है। लेकिन तब क्या करें जब सरकारी कार्यालय को ही शराब पार्टी का अड्डा बना लिया जाए। पटना में गुरुवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां से बड़ी संख्या में शराब की खाली व भरी हुई बोतलें बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई कोतवाली थाने के बेली रोड स्थित महिला आयोग कार्यालय के समीप स्थित भवन निर्माण विभाग केंद्रीय प्रमंडल कार्यालय में की गयी है, जहां प्रतिदिन शराब की पार्टी चलती थी। इसका खुलासा उस समय हुआ। जब कोतवाली थाने की पुलिस के साथ ही मद्य निषेध विभाग व एंटी लिकर टास्क फोर्स ने बुधवार को देर रात छापेमारी की। इस दौरान कार्यालय में शराब पीये हुए बेगूसराय के बछवाड़ा निवासी बबलू महतो को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही कार्यालय के अंदर-बाहर व पीछे सर्च अभियान चलाया गया तो प्रधान लिपिक के कमरे में रखी अलमारी के पीछे व कार्यालय के पिछले हिस्से के करीब 30 से अधिक शराब की खाली व भरी हुई बोतलें बरामद की गई। पकड़ा गया बबलू महतो कार्यालय के चौकीदार जीतेंद्र महतो के गांव का बताया गया है।

बताया गया कि कोतवाली थाने और मद्य निषेध विभाग को किसी ने यह सूचना दी थी कि भवन निर्माण विभाग केंद्रीय प्रमंडल कार्यालय में शराब की पार्टी चल रही है। जिसके बाद दोनों विभाग की टीम यहां कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो वहां चौकीदार रामभरोसे व जीतेंद्र महतो मौजूद थे। इस दौरान वहां मौजूद बबलू महतो को शराब के नशे में पाया गया। बाद में दोनों चौकीदारों के साथ पूरे कार्यालय की छानबीन शुरू कर दी गई। इस दौरान प्रधान लिपिक के टेबल पर 375 एमएल के मैजिक मोमेंट का वोदका और रॉयल चैलेंज के 750 एमएल की एक-एक खाली बोतल पड़ी हुई थी। वहीं विभाग के पत्राचार विभाग में विभिन्न कंपनियों के पांच-पांच भरी हुई शराब की बोतल रखी हुई मिली। जब कार्यालय के पीछे के हिस्से की जांच की गई तो वहां 23 खाली शराब की बोतल पड़ी हुई मिली।

भवन निर्माण के कार्यालय में मिली शराब की बोतलों की कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने अज्ञात कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही विभाग की उपस्थिति रजिस्टर और सीसीटीवी की जांच की जा रही है. ताकि इस बात की जानकारी मिल सके कि बुधवार को कौन कौन कर्मी विभाग आए थे। हालांकि कार्यालय को सील नहीं किया जा रहा है। एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सरकार भवन को सील करने का प्रावधान नहीं है।

इस संबंध में कोतवाली थाने में पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार पाल के बयान के आधार पर बबलू महतो व भवन निर्माण विभाग केंद्रीय प्रमंडल के अज्ञात कर्मियों के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर शराब मिलने की जानकारी मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। माना जा रहा है कि मामले में विभाग के कई कर्मी लपेटे में आ सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024