Categories: पटना

सरकार ने PHQ को चौथी बार लिखी चिट्ठी….फिर भी नहीं हो रही है कार्रवाई….

पटना: बिहार सरकार के बार-बार पत्र के बाद भी पुलिस मुख्यालय जिम्मेदार कर्मियों-अफसरों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही नहीं कर रहा. अब चौथी दफे गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा है।

गृह विभाग के उप सचिव सुधांशु कुमार चौबे की तरफ से डीजीपी को पत्र लिखा गया है. पत्र में कहा गया है कि तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक वर्तमान में डीएसपी विशेष शाखा त्रिपुरारी प्रसाद को पुलिस अवर निरीक्षक कोटि से पुलिस निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नति दी गई थी. जबकि इनके खिलाफ निगरानी थाना में केस लंबित था. इसके बावजूद गलत प्रोन्नति दी गई. इसके लिए जिम्मेवार दोषी पदाधिकारियों-कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध जवाबदेही निर्धारित करने एवं अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने को कहा गया था. लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। ऐसे में उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाए और इसकी सूचना विभाग को दी जाए।

बता दें, गृह विभाग ने इस मामले को पकड़ा था। इशके बाद 2021 में ही 3 बार पत्र लिखकर गलत प्रोन्नति देने वाले अधिकारियों पर एक्शन लेने को कहा था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब फिर से गृह विभाग ने पत्र लिखा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026