Categories: छपरा

सारण में जमीनी विवाद में पीट-पीटकर ठेला चालक की हत्या

छपरा: सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद को लेकर ठेलाचालक एक वृद्ध की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक 65 वर्षीय तेजलाल सिंह बताए जाते हैं। मृतक घर में अकेले रहते थे। परिवार के लोग बाहर काम करते हैं। घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेजलाल सिंह अपने धान के खेत में गए थे। उस दौरान उनके पड़ोसी जितेंद्र सिंह से जमीन विवाद को लेकर तू-तू, मैं-मैं हुई। रात में तेज लाल को अकेला पाकर जमकर उनकी पिटाई कर दी गयी।

ग्रामीणों ने उसी वक्त आरोपित जितेंद्र सिंह की जमकर पिटाई की व पुलिस को बुलाकर घायलावस्था और अचेतावस्था में सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपित जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर इलाज के लिए नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उधर तेजलाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया ।

घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि मृतक के बेटे का आने का इंतजार है। उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों ने जिस व्यक्ति द्वारा वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या करने की बात बताई गई उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026