भगवानपुर हाट

पंचायत भवन पर झंडोत्तोलन करने गई मुखिया का विरोध करते हुए मारपीट

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के खेढ़वां पंचायत के पंचायत भवन पर शनिवार को झंडोत्तोलन करने गई मुखिया सरोज देवी का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने शराब पीकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए झंडा उखाड़ने की कोशिश की. इसका विरोध करने पर उनके साथ गए उनके देवर पूर्व बीडीसी सदस्य अमरनाथ श्रीवास्तव के साथ हमलावरों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की.

हमलावरों ने उनके गले से चालीस हजार रुपये का सोने का चेन व पॉकेट से दस हजार रुपये छीन लिए. मुखिया के पर्स से भी कुछ सरकारी कागजात छीन लिए. वे लोग गाली गलौज करते हुए मुखिया व उनके देवर की हत्या करने की धमकी देते हुए चले गए. इस मामले में मुखिया सरोज देवी ने खेढ़वां गांव के दिलीप सिंह, उसके पुत्र गोलू सिंह तथा 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए बसन्तपुर थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026