Categories: पटना

बिहार सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट ने किया रद्द, कोर्ट में सरकार की बड़ी हार, जानिए पूरा मामला

पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के एक फैसले को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने बिहार सरकार द्वारा 16 चक्के वाले ट्रक पर लगाए प्रतिबंध को खारिज करते हुए फैसले को रद्द कर दिया है। बता दें कि नीतीश सरकार ने बिहार में 16 चक्के वाले ट्रकों के जरिये गिट्टी,बालू आदि के ढुलाई पर प्रतिबन्ध लगाया था। जिस पर आठ सप्ताह में फैसला का निर्देश दिया गया था।

हालांकि कहा जा रहा कि हाईकोर्ट के फैसले से बिहार सरकार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट में इसे प्रतिबंध लगाने के पीछे सरकार की ओर से कारण दिया था कि बिहार की सड़के इतनी भारी वाहन की क्षमता नहीं उठा सकती। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद पटना हाईकोर्ट के इस निर्णय से उन वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है। वहीं इसे बिहार सरकार की बड़ी हार के रूप में देखा जा रहा।

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई कर 7 अप्रैल 2022 को सुरक्षित रखा था, जिसे आज सुनाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए इसे वापस पटना हाईकोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए भेज दिया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट को 8 सप्ताह के भीतर सुनवाई कर मामलें का निपटारा करने को कहा। वहीं कोर्ट के फैसले के बाद ट्रक एसोसिएशन की बड़ी जीत हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026