Categories: पटना

पति था शहर से दूर, इसी दौरान महिला का पड़ोसी पर आ गया दिल, प्रेमी ने कर दिया ये हाल

पटना: अपने प्यार को पाने के लिए जान देने वाली प्रेमी-प्रेमिका की खबरें तो सभी ने खूब सुनी और पढ़ी होगी. लेकिन बिहार के पटना जिले से ऐसे सनकी आशिक की खबर सामने आई है, जिसने अपनी प्रेमिका को पाने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि मृतक युवती शादीशुदा थी लेकिन इसके बावजूद प्यार में पागल आरोपी युवक ने उससे शादी रचा ली. इसके बाद उसने प्रेमिका के गले में फांसी का फंदा कसकर उसको मार डाला. यह सनसनीखेज मामला बाढ़ थाना क्षेत्र का है. आरोपी युवक का नाम नीरज बताया जा रहा है और वह बुढ़नीचक गांव का निवासी है.

आरोपी युवक पर यह आरोप मृतक युवती की बहन ने लगाया है. उसका कहना है कि आरोपी ने उसकी बहन से शादी तो कर ली लेकिन वह उसे साथ नहीं रख रहा था था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए नीरज ने साजिश के तहत शव को फंदे से लटका दिया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है.

महिला के मुताबिक, उसकी बहन की शादी 20 साल पहले हुई थी, उसका पति नासिक में काम करता था. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नीरज अक्‍सर उसके घर जाता-आता रहता था. पति की गैर मौजूदगी और उसकी प्‍यार भरी बातों ने बहन को नीरज के करीब ला दिया। दोनों में प्रेम संबंध बन गया. पति नासिक में ही था इस बीच एक दिन मंंदिर में दोनों ने शादी कर ली. इस बात की खबर जब उसके पति को लगी तो उसने उसे छोड़ दिया और बच्चों को लेकर अलग हो गया. इधर विवा‍हिता अकेली रह रही थी. वह अपने नए पति नीरज कुमार पर साथ रखने का दबाव डालने लगी.

नीरज ने पहले से विवाहित युवती से शादी तो कर ली थी लेकिन वह उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था. ऐसे में मृतका की बहन ने आरोप लगाया है कि नीरज ने साजिश के तहत उसकी बहन की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवती की मौत का सच साफ हो पाएगा. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके वालों को सौंप दिया है.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026