Categories: पटना

नालंदा के सरकारी स्कूल में हो गई घटना, कुछ दिन पहले सोनू ने लचर व्यवस्था को लेकर की थी शिकायत

नालंदा: बिहार का नालंदा बीते कई दिनों से सुर्खियों में रहा. बीते 14 मई को कल्याण बीघा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने नीमाकौल गांव के सोनू कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कहा था कि सरकार स्कूल में अच्छी सुविधा नहीं है और न पढ़ाई होती है. स्कूलों की जर्जर स्थिति है. सोनू की शिकायतों को लेकर खबर चल ही रही थी कि मंगलवार को नालंदा के ही एक सरकारी स्कूल में घटना हो गई.

मामला बिहारशरीफ मुख्यालय के बड़ी पहाड़ी हाई स्कूल का है. यहां न तो बैठने के लिए अच्छे बेंच हैं और ना सही ब्लैकबोर्ड है. इन सबके बीच मंगलवार को इस स्कूल के एक छात्र का हाथ टूट गया. वह प्रार्थना के बाद जैसे ही क्लास में आकर बेंच पर बैठा तो बेंच टूट गया. उसे अस्पताल लेकर जाने पर पता चला कि हाथ टूट गया है. इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बेहतर इलाज के लिए करना पड़ा रेफर

आठवीं कक्षा का छात्र शुभम बेहतर इलाज के लिए बाद में सदर अस्पताल से विम्स रेफर कर दिया गया. शुभम ने कहा कि प्रार्थना होने के बाद जैसे ही वो अपने क्लास में पढ़ाई करने के लिए गया उसी दौरान बैठते ही बेंच टूट गया. इसके बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी गई थी.

इस स्कूल में सातवीं क्लास की छात्रा खुशबू कुमारी ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई ठीक होती है लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर सही नहीं है. बेंच टूटा हुआ है. बारिश होती है तो पानी क्लास में गिरता है. इस स्कूल में लगभग 500 छात्र और छात्राएं हैं. स्कूल के शिक्षक शैलेंद्र कुमार ने भी कहा कि यहां पढ़ाई की व्यवस्था अच्छी है. क्लास में टूटे बेंच हैं फिर भी छात्र पढ़ाई करते हैं. बारिश के समय छत से पानी गिरता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026