सिवान के पूर्व दिवंगत सांसद डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन के करीबी अदनान अहमद सिद्दीकी के साथ हुई घटना तो दूसरी तरफ तरवारा थाने के स्टाफ के सामने हीं खनन विभाग द्वारा जप्त की गई ट्रक को ले भागा

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के पूर्व दिवंगत सांसद डॉ.मोहम्मद शहाबुद्दीन के बड़े हीं करीबी सह राजद नेता अदनान अहमद सिद्दीकी के ट्रक खलासी द्वारा 50 हजार नगद व एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया,उधर उक्त घटित घटना के बाद उसकी तलाश करते हुए लोगों ने सोमवार की अहले सुबह तरवारा बाजार तक गया लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।फरार ट्रक खलासी अपना पता हमेशा गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद बाजार बताता था।तो दूसरी तरफ सिवान जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार से एक जबरन ट्रक को ले भागने की खबर आज पूरे दिन सोमवार को एक चर्चा का विषय बना रहा।घटना के संदर्भ में सबसे पहले मैं प्रकाश डालते हुए बता दूं कि सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी सह सिवान के पूर्व दिवंगत सांसद डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन के बड़े हीं करीबी माने जाने वाले सिवान राजद खेमे के मशहूर लीडर अदनान अहमद सिद्दीकी के खलासी ने उनके निजी ट्रक का चालान 50 हजार रुपए तथा एक कीमती मोबाइल लेकर फरार हो गया।उधर सिवान के राजद के चर्चित लीडर अदनान अहमद सिद्दीकी की घटना अभी संपूर्ण जिले में थमी नहीं कि तब तक दूसरी घटना तरवारा बाजार से उभर कर सामने आकर लगातार हो रही चर्चाओं के बाजार को और गर्म कर दिया।

उधर इस घटना की सूचना पूर्व दिवंगत सांसद डॉ.मोहम्मद शहाबुद्दीन के करीबी अदनान अहमद सिद्दीकी ने पुलिस को दे दी है।फरार हुए खलासी के सोशल आईडी के जरिए उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।लेकिन अब तक उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।दूसरी घटना पर प्रकाश डालते हुए बतादूं कि रविवार की दोपहर खनन विभाग द्वारा जप्त की गई ट्रक जो तरवारा के मीठा बाजार से गायब हो गयी। रविवार की दोपहर खनन विभाग के अधिकारी ने बालू से लदी एक ट्रक को जप्त कर किया था। इसके बाद खनन विभाग के अधिकारी ने ट्रक की जब्ती सूची स्थानीय थाने को सौप दिया था। इस दौरान विभागीय आदेशों की अनदेखी करते हुए ट्रक का मालिक एवं खलासी ने मीठा बाजार से ट्रक को गायब कर दिया।खनन विभाग द्वारा जप्त किए गए ट्रक गायब होने की सूचना के बाद खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों में खलबली मच गयी।उधर इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने खनन विभाग द्वारा जप्त किए गए बालू से लदी ट्रक की निगरानी के लिए खम्हौरी पंचायत के चौकीदार मोगल यादव को प्रतिनियुक्त किया गया था।

इसके बाद भी ट्रक मालिक ने दुस्साहस दिखाते हुए मीठा बाजार से ट्रक को गायब कर दिया। इस मामले में चौकीदार मोगल यादव ने थाने में आवेदन देकर ट्रक मालिक एवं खलासी को आरोपित किया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि देर रात होने पर एक बाइक पर सवार होकर अपने को ट्रक का मालिक व खलासी बताते हुए ट्रक के केबिन में घुस गए।पूछने पर उन लोगों ने कहा कि मैं ट्रक का मालिक हूं।कुछ जरूरी कागजात निकालना है।इसके बाद गाड़ी स्टार्ट कर भागने लगे।जब मैंने ट्रक ले जाने से मना किया।तभी सड़क किनारे नीचे खड़े दो अज्ञात लोग मुझसे उलझ गए।वहीं मुझे हल्ला गुल्ला करने पर मारने पीटने की धमकी देने लगे।इस दौरान मुझे दो लोगों ने पकड़ लिया और ड्राइवर को ट्रक लेकर भाग जाने की बात कहने लगे।गाड़ी लेकर भाग जाने के बाद दोनों व्यक्ति मुझे छोड़कर फरार हो गए।इस संबंध में इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह से पूछने पर कहा कि इस तरह के दुस्साहस करने वाले ट्रक मालिक एवं चालक पर कार्रवाई तय है।इसकी सूचना एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा को भी दी जा चुकी है।जल्द ही मीठा बाजार से गायब ट्रक को बरामद कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026