परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के रौजागौर गांव की स्थित छठ घाट के समीप बुधवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर रौजागौर गांव निवासी गजेंद्र महतो की बाइक व नगदी तीन हजार रुपए लूट लिया। गजेंद्र महतो गौर बुजुर्ग निवासी अनिल शर्मा की बाइक लेकर किसी काम से गांव स्थित छठ घाट की तरफ साफ सफाई के लिए गया था।
तभी दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक करते हुए मेरे बाइक को रोक दिया। इसके बाद हथियार दिखाते हुए की लूट करने के बाद चांदपुर के तरफ फरार हो गए। उधर उक्त घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा जोरो से हो रही है।इस घटना को कई ग्रामीण लूट की घटना का हाईटेक ड्रामा बता रहे हैं तो कुछ लोग इस घटना से अभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बाइक लूट का मामला एक साजिश है।जिसकी जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…