Siwan News

चाकू मार यात्री से लूट, पुलिस ने दौड़ कर अपराधी को पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र चीकटोली के पास अपराधियों ने रविवार की सुबह चाकू मारकर एक यात्री का सामान को लूट लिया। पुलिस ने इस घटना में सूचना के बाद तत्परता दिखाते दौड़ कर अपराधी को पकड़ लिया। यात्री से लूटे गए सामान को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। नगर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि तीन बजे के आस पास एक लड़की का फोन आया कि मैं घर पर अकेली हूं और कोई आकर मेरी खिड़की को खोल रहा है। सूचना के बाद समय स्टेशन रोड में गश्त पार्टी को सूचना दिया कि चीकटोली में जाकर देखे लें। बबुनिया मोड़ पर गश्ती टीम को फोन कर भेजा। बबुनिया मोड़ पर गश्त दल सराय मोड़ होते जा रहा था। इसी दौरान टाइगर मोबाइल ने बताया कि एक व्यक्ति को चीकटोली मोड़ के पास चाकू लगा है। बताया कि मेरे को चाकू मार कर लूट हुई है। वहां से पहले जख्मी यात्री को अस्पताल भेजवाया। फिर अपराधी को पीछ कर टाइगर मोबाइल की मदद से पकड़ लिया गया। अपराधी की पहचान चमरा मंडी निवासी निसार उर्फ धुवा के रूप में हुई। इसके ऊपर करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि सराय थाना एवं नगर थाना में लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट एवं चोरी के मामला दर्ज है। ये दो बार जेल गया है। एक बार फरार भी हुआ था। वहीं यात्री नौतन थाना क्षेत्र मुरारपट्टी निवासी एवं वर्तमान पता नई बस्ती निवासी कुलेश्वर प्रसाद रात्रि तीन बजे के करीब स्टेशन से नई बस्ती जाने के लिए रिक्शा से आ रहे थे तभी चीकटोली के पास एक लड़का ने आगे से आकर बैग रिक्शा से खींच कर धारदार हथियार से हाथ में चाकू मारकर जख्मी कर दिया। बैग में कीमती सामान, आॅफिस का कागजात एवं कार्ड थे। पुलिस को सूचना देने पर अपराधी को पकड़ सारा सामान सुरक्षित बरामद कर लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026