परवेज अख्तर/सिवान :- लोकसभा चुनाव को लेकर दारौंदा बीआरसी के आसपास वाहनों के ठहराव के लिए जमीन मालिकों ने एनओसी दे दिया। इस संबंध में अंचलाधिकारी पारसनाथ राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव में वाहनों के ठहराव के लिए दारौंदा बीआरसी के आसपास वाले जमीन मालिकों से एक सहमति पत्र लिया गया है जिसमें वाहनों के ठहराव पर किसी प्रकार का विरोध नहीं है। इसमें पीपरा निवासी आशुतोष कुमार यादव, रामलाल यादव, दीनानाथ यादव, जयप्रकाश यादव, कौशल शर्मा, पाशपति यादव, छबिला यादव समेत अन्य जमीन मालिकों ने हस्ताक्षर कर कोई आपत्ति नहीं करेंगे । बीडीओ रीता कुमारी ने बताया कि चुनाव कर्मी को सामग्री वितरण एवं चुनाव कार्य के लिए वाहनों का ठहराव होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…