Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

किसान बिल के विरोध में महागठबंधन के नेताओं ने बनाया मानव श्रृंखला

नेताओं ने कृषि बिल को लेकर मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन प्रखंड़ के चैनपुर स्थित सिसवन सीवान स्टेट हाईवे पर शनिवार को केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में तथा किसानों के आंदोलन के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई. किसान आंदालन के समर्थन में अम्बेडकर चौक पर पूर्व विधायक अमरनाथ यादव के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया. इस मानव श्रृंखला में मुख्य सड़क के किनारे लोग तख्तियों को लेकर खड़े थे. इस मानव श्रृंखला में शामिल राजद व भाकपा माले के लोग केंद्र सरकार के खिलाफ और कृषि बिल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और हाथों में तख्ती और बैनर लेकर किसानों के समर्थन में नारे लगा रहे थे.पूर्व विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह किसान विरोधी काला कानून तुरंत वापस होना चाहिए.अन्नदाता है तो देश है और अन्नदाता हारेगा तो देश हारेगा.उन्होंने मोदी सरकार से अपील की कि तुरंत किसान हित में तीनों कृषि बिल वापस लिया जाना चाहिए. श्रृंखला के दौरान राजद जिला सचिव राजेश्वर यादव, अलगू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष औधेश चौहान, हृदया नंद यादव, व्यास यादव, टुनटुन यादव, महंथ योगेन्द्र दास, कमलेश राम, जगदीश राम, रामाशंकर साह, गुड्डू यादव, केशव यादव, उमाशंकर राजभर, भूपेंद्र राम, संजीत कुमार राम, विजय राम, विश्वकर्मा चौहान के साथ सैकड़ों लोग सड़क के किनारे 30 मिनट तक खड़े होकर  कृषि बिल के विरोध में मानव श्रृंखला को सफल बनाया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024