दरौंदा

विधायक ने किया शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का शिल्यानास

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के रंगड़गंज में रविवार को महाराजगंज के विधायक हेमनारायण साह ने शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का शिल्यानास किया । इसके बाद विधायक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद रामफल मंडल आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाए थे। 24 अगस्त 1942 में तिरंगा झंडा फहराने को लेकर सीतामढ़ी के अनुमंडल पदाधिकारी हरदीप नारायण सिंह को गड़सा से काट दिया था । विधायक ने कहा कि उन्हें भागलपुर सेंट्रल जेल में 23 अगस्त 1943 को फांसी की सजा दी गई थी । देश की खातिर वे हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए थे । जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार महतो ने कहा कि समिति गांव-गांव में भ्रमण कर लोगों को शहीद रामफल मंडल के व्यक्तित्व एवं आदर्श को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। इस मौके पर कमल महतो, कार्तिक प्रसाद, मोतीलाल महतो, शिवजी प्रसाद, अनिल कुमार मंडल, वीरेंद्र प्रसाद,सत्येंद्र महतो, राजेंद्र महतो, बबलू कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, दिनेश महतो, महादेव महतो, सुरेश महतो, गोपाल महतो, चंदन कुमार, रमेश कुमार, दिनेश्वर प्रसाद, विजय महतो, रामबालक महतो, कैलाश महतो, जितेंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026