पटना से सटे मसौढ़ी प्रखंड में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी युगल शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के घरवालों ने इसका विरोध किया। निराश होकर प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग को सिंदूर से भरा और फिर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार लालबिगहा गांव का निवासी कृष्णा कुमार (22 वर्ष) और उसी गांव की रहने वाली लड़की नीतू कुमारी (17 वर्ष) एक दूसरे से प्यार करते थे। कुष्णा और नीतू अलग-अलग जाति के थे। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। घरवालों को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। कृष्णा के परिजनों ने खिलाफ 26 जनवरी को उसकी शादी कहीं और कर दी। शादी होने के बाद भी कृष्णा अपनी प्रेमिका नीतू के संपर्क में था। इस बीच नीतू की भी शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दी।
शनिवार की रात कृष्णा और नीतू अपने घरों से निकले। गांव के ही सरकारी स्कूल से सटे आम के पेड़ के पास कृष्णा ने नीतू की मांग भरी। फिर पेड़ पर चढ़कर नीतू ने दुपट्टा और कृष्णा ने मफलर से गले में फंदा डालकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में विफलता को लेकर आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पर आधारित तथ्यों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…