दारौंदा के मनोज हत्याकांड का मुख्य आरोपित कुख्यात राजा देसी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मनोज हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित राजा शर्मा को दारौंदा एवं सारण रिविलगंज थाने की पुलिस ने रिविलगंज से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में महाराजगंज अनुमंडल के तेजतर्रार एसडीपीओ श्री पोलअस्त कुमार ने बताया कि मनोज कुमार यादव की हत्या करने के मामले में आरोपित राजा शर्मा को रिविलगंज थाने के सहयोग से रिविलगंज में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार राजा शर्मा के पास से एक देसी कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद की है तथा उसके अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए संदेहास्पद ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि राजा शर्मा सारण के दिघवारा थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी है। वह सफेद रंग की अपाची बाइक चला रहा था जबकि उसके दोनों साथी रिविलगंज थाना क्षेत्र के कचनार निवासी धीरज कुमार उर्फ टमाटर एवं लखु कुमार है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि चनचौरा बाजार में एक व्यक्ति कीमती सोने की चेन पहने हुआ था। उसके पास से सोने की चेन एवं रुपये लूटने के लिए पीछा किया गया। चेन छीनने के दौरान उस व्यक्ति ने एक साथी को पकड़ लिया था। इसी को छुड़ाने के लिए उसे गोली मारी गई थी। बताया कि इन तीनों की पहचान सीसी फुटेज से फोटो एवं घटना के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने की थी।

पुलिस इस मामले में फरार दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संदेहात्मक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।महाराजगंज अनुमंडल के तेजतर्रार एसडीपीओ श्री पोलअस्त कुमार ने बताया कि राजा ने छह अक्टूबर को अपने साथी के साथ दिनदहाड़े छपरा में अमेजन आफिस में घुसकर 12 लाख 85 हजार रुपये लूटने एवं एक स्टाफ द्वारा विरोध करने पर उसे गोली मारने की बात स्वीकार की है।इसके अलावा इस पर छपरा में कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। विदित हो कि 24 अक्टूबर को एक अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने थाना क्षेत्र के जलालपुर में पईन पुल के समीप मनोज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस मामले में मृतक के पिता चंदर यादव ने दारौंदा थाने में आवेदन अज्ञात तीन बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026