पटना

ब्वॉयफ्रेंड से मिलने घर से भागी नाबालिग, जालिम ब्वॉयफ्रेंड ने मिलने से किया इनकार, तब……

पटना: बिहार के मधुबनी जिले से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से भाग गई, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने जब मिलने से इनकार कर दिया तो वह झारखंड के रांची स्टेशन पर ही उतर गई। यहां उतरने के बाद शहर की भीड़ देखकर लड़की को घर की याद सताने लगी, वह बिलखने लगी, इसके बाद ‘नन्हे फरिश्ते’ ने लड़की को रेलवे लाइन रांची के सुपुर्द कर दिया। साथ ही उसके परिजनों को भी जानकारी दी गई। बताया गया है कि बिहार के मधुबनी जिले के सिमरा गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से भागकर सिकंदराबाद के लिए निकली, लेकिन जिस लड़के से मिलने के लिए लड़की ने घर वालों को बिना बताए इतना बड़ा कदम उठाया था, उसने मुलाकात करने से ही इनकार कर दिया।

घर की याद आने पर उतरी रांची रेलवे स्टेशन

इसके बाद लड़की ट्रेन के भीतर ही रोने लगी। रांची स्टेशन तक पहुंचते-पहुंचते नाबालिग को घर की याद आने लगी और उसे अपने इस कदम पर पछतावा होना भी शुरू हो गया। इसके बाद रांची रेलवे स्टेशन आने पर वह उतर गई।

अकेली लड़की देख उसकी हिफाजत में पहुंचे जवान

वहीं, स्टेशन पर अकेले बैठी नाबालिग लड़की को रोते-बिलखते देख आरपीएफ रांची डिवीजन की ‘नन्हे फरिश्ते’ टीम उसके पास पहुंची और उसके रोने की वजह पूछी। इस पर लड़की ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मिलने से इनकार कर दिया है और वह घर जाना चाहती है।

लड़की के परिजनों को दी गई जानकारी

लड़की की इस दयनीय स्थिति को देखकर जवानों ने उसे तुरंत सही सलामत रेलवे लाइन रांची को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों को फोन किया गया और उन्हें बताया गया कि नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन पर है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026