Categories: पटना

बदमाश ने कोर्ट परिसर में की फायरिंग, अधिवक्ताओं ने की सुरक्षा देने की मांग

नालंदा: जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार थाना इलाके के कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन के समीप दिनदहाड़े बदमाश ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। मौके से लोगों ने एक खोखा को बरामद करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।

नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव कमलेश कुमार ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि इस घटना से हम लोग काफी भयभीत है। हम लोग पक्ष विपक्ष का मामला लड़ते हैं। इस घटना के बाद हम लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आज दोपहर एक बजे करीब 35 वर्षीय बदमाश अधिवक्ता संघ भवन के समीप एक फायरिंग और एक फायरिंग सड़क पर जाकर किया। उन्होंने बताया की इसके पूर्व 8 जून 2021 को अधिवक्ता संघ भवन के समीप सुरक्षा की मांग से संबंधित पत्र दिया था। इसके बावजूद अब तक कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। इस घटना के बाद सभी अधिवक्ता डरे सहमे है।

अधिवक्ताओं ने कहा की नालंदा एसपी से मांग करते हैं कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया जाए। ताकि हम लोग निर्भीक होकर कार्य कर सके। बिहार थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। स्थानीय लोगों ने एक खोखा दिया है। आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024