Categories: जिला

मुंगेर में बेखौफ हुए बदमाश, अधिवक्ता को दिन दहाड़े गोली मारी

मुंगेर : मुंगेर में अज्ञात बाइक सवारों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बाइक पर सवार हेकर आए अपराधियों ने दिन दहाड़े  जिले का सबसे सेफ जोन कहे जाने वाले मुंगेर किला के दक्षिण  गेट के एक अधिवक्ता को गोली मार दी. अधिवक्ता अपनी बाइक से घर आ रहा था. उनके साथ उनका भांजा भी था. गोली अधिवक्ता के गले में लगी. गंभीर हालत में अधिवक्ता को पटना रेफर कर दिया गया है. घटना को लेकर जमीनी विवाद होने का शक जताया गया है.

बताया गया है कि जमालपुर के वलीपुर निवासी अधिवक्ता हर दिन की तरह शनिवार को भी कोर्ट आए थे. जहां से शाम के लगभग 5 बजे वे अपने मुहल्ले के ही भांजा अफताब आलम के साथ बाईक पर पीछे बैठ वापस अपने घर जमालपुर के वलीपुर जा रहे थे. इसी क्रम में पूर्व से घात  लगाए तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने पीछे से उनके उपर जान मारने की नीयत से गोली चलाई. यह गोली उनके गर्दन में जा फंसी. इसके कारण वे बेहोश होकर बाइक से नीचे गिर पड़े. गोली चलते ही बाइक अनियंत्रित हो गई बाइक चालक मो. आफताब आलम भी नीचे गिर गए.

घटना के प्रत्यक्षदर्शी तथा बाइक चालक मो. आफताब आलम ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर उन्हें ऐसा लगा कि शायद उनकी बाइक पंचर हो गई. लेकिन जब उन्होंने पीछे देखा तो पाया कि मो. मंजर का गर्दन झुका हुआ है तथा वे बाइक से नीचे गिर रहे हैं. इसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई. जिससे वे भी बाइक से नीचे गिर गए. वहीं मो. आफताब आलम ने यह भी बताया कि गोली मारने वाले अपराधी तीन बाइक पर सवार थे. उन्होंने केवल एक गोली चलाई जो मो. मंजर के गर्दन में लगी. इसके बाद सभी अपराधी सोझी घाट की ओर भागते हुए निकल गए.

इधर एक्स-रे रिपोर्ट में यह पता चला कि गोली उनके गर्दन में फंसी हुई है. डॉ संगीत कुमार सदर अस्तपताल  ने कहा कि उनकी हालत गंभीर थी. जबकि बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं इस मामले विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने कहा कि नितीश के शाशन काल में क्राइम बढ़ा है. अपराधी बेखैफ हैं. घर जा रहे वकील को  बाइक सवार अपराधी गोली मार कर भाग जाते हैं, जंहा जिले  का पूरा प्रसाशन का महकमा रहता है. हमारी मांग है कि पुलिस 24 घंटे में इस गोलीकांड का उदभेदन करे. इधर कोतवाली पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024