Gopalganj News in Hindi

अपाची पर सवार बदमाशों ने महिला से बीस हजार रुपये झटके, फरार

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के दुदईबारी गांव की एक महिला से अपाची पर सवार दो बदमाश बड़हरिया-मीरगंज मुख्यमार्ग स्थित शाही तकिया मस्जिद के समीप बीस रुपये से भरा झोला छीन कर फरार हो गए. विदित हो कि दुधईबारी गांव के मुन्ना प्रसाद व उनकी पत्नी अंजू देवी ने कैलगढ़ बाजार पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त खाते से बीस हजार रुपये निकाला. मुन्ना प्रसाद ने अपनी पत्नी अंजु देवी को झोले में पैसे रखकर अपने घर दुदईबारी जाने को कह दिया. और अपने साइकिल से पीछे-पीछे जाने लगे.

अंजछ देवी रुपयों भरा झोला लेकर शाही तकिया मस्जिद से जैसे आगे बढ़ी बैंक से ही घात लगाकर पीछा कर रहे दो अपराधियों ने रुपये भरा झोला झटक लिया व मीरगंज की ओर अपनी अपाची बाइक से भाग निकले. दोनों अपराधी ब्लू रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार थे. बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट लगाए हुए था जबकि पीछे बैठा सुग्गा रंग की शर्ट में था.यह सारा माजरा बैंक के सीसीटीवी में कैद हो चुका है. पीड़ित दंपती ने थाने में आवेदन दिया है.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026