सीवान में चुनावी रंजिश को लेकर मुख्य पार्षद प्रत्याशी के पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
आंदर नगर पंचायत में मंगलवार की रात बदमाशों ने चुनावी रंजिश को लेकर मुख्य पार्षद प्रत्याशी के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायल की स्थिति गंभीर हाेने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान आंदर निवासी पिंटू कुशवाहा के रूप में हुई है। गोली उसके बाएं पैर में लगी है।बताया जाता है कि घायल पिंटू कुशवाहा की मां आंदर नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद की प्रत्याशी है। सूचना के अनुसार मंगलवार की रात विरोधी पक्ष द्वारा भरटोलिया गांव में मतदाताओं को पायल एवं रुपये देकर अपने पक्ष में वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

जब पिंटू कुशवाहा द्वारा इसका विरोध किया गया तो बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से पांच जोड़ी पायल, 1500 रुपये एवं एक मुख्य पार्षद प्रत्याशी पानमती देवी का कुछ बैलेट पेपर जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। समाचार प्रेषण पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026