महाराजगंज में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के राजेंद्र चौक पर शनिवार की दोपहर एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर कर घायल कर दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। घायल युवक की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा निवासी अलगू पटेल के पुत्र राहुल पटेल के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राहुल पटेल किसी कार्य से महाराजगंज शहर आया था। वह राजेंद्र चौक के समीप एक मोबाइल दुकान के पास खड़ा था कि तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उस पर गोली चला दी।

गोली राहुल पटेल के कमर के समीप लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इस घटना के बाद वहां दहशत का माहौल कायम हो गया। आसपास के लोग घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी स्थिति गंभीर बता चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने 112 पर काल कर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में लग गए है। इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024