पटना: भागलपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई है। मृत प्रॉपर्टी डीलर की पहचान इनामुल हक के रूप में की है। बताया गया कि बाइक पर आए अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर के सिर और सीने में एक के बाद एक पांच गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है. हत्या की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घटना को तब अंजाम दिया, जब वह पेट्रोल लेकर घर वापस आ रहा था। इस दौरान जब वह सबौर थाना क्षेत्र के होली फैमिली हेल्थ केयर के करीब पहुंचा, तो पहले से घात लगाकर बैठे बाइक से आए तीन अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को घेर लिया और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान अपराधियों ने इनामुल को पांच गोलियां मारी, जो कि उसके सीने और सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इनामुल हक जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था साथ ही बाईपास के समीप ढाबा भी चलाता था. मृतक के परिजन जमीन करोबार को लेकर हत्या की आशंका जता रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है. घटनास्थल पर लॉ एंड ऑर्डर एसपी डॉ गौरव कुमार पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…