Categories: छपरा

तरैया में धारदार हथियार से मारकर एक किशोर की हत्या, मामला प्रेम प्रसंग या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजवाड़ा गांव में धारदार हथियार से वार कर एक किशोर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. किशोर का शव शनिवार को घर से महज 500 मीटर की दूरी धान के खेत से बरामद किया गया है. मृतक तरैया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव निवासी उमेश ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार ठाकुर बताया गया है. किशोर का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. मृतक की मां अंजू देवी ने बताया की गांव में वह अपने बेटे के साथ रहती है. शुक्रवार की रात्रि संजीत खाना खाया और टीवी देखा फिर दोनो सो गए. जब सुबह उसकी नींद खुली तो देखा की घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और संजीत घर में नही था.

जब उसके द्वारा अपने बेटे की खोजबीन प्रारंभ की गई तो खोजबीन के क्रम में गांव वालों के द्वारा उसे सूचना दी गई कि उसके बेटे का शव घर से कुछ दूरी पर धान के खेत में पड़ा हुआ है.वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष शोएब आलम व अन्य पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गए है. पुलिस ने शव को खेत से बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.वही यह हत्या गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है कि मामला प्रेम प्रसंग का है या कुछ और. इस हत्या को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वही समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026