Categories: पटना

बेटी के प्रेमी को घर बुलाकर की हत्या फिर पुलिस के सामने बता डाला चोर

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. जिले में कांटी के रेपुरा में प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि पानापुर ओपी इलाके में यह नई घटना प्रकाश में आई है. मीनापुर थाना के खड़ीका गांव में यह वारदात हुई है जहां प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी को झांसा देते हुए घर में बुलाकर और पीट-पीटकर मार डाला. घटना बीती रात यानी बुधवार की है लेकिन इस वारदात से पूरे इलाके में खलबली मची हुई है.

इस घटना के बाद प्रेमिका का पूरा परिवार घर छोड़कर भागा हुआ है तो प्रेमी युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है लेकिन अन्य एंगिल से भी इसकी जांच की जा रही है क्योंकि घटना के बाद आरोपितों ने मृतक के चोर होने पर पिटाई की सूचना दी थी. हालांकि पुलिस चोरी में पिटाई की बात को हल्के से ले रही है. जानकारी के मुताबिक पानापुर ओपी गांव के राम इकबाल राम के बेटे राजेश राम को खड़ीका गांव की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था.

लगभग डेढ़ सालों से उन दोनों के बीच प्रेम संबंध था. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक एससी कटेगरी से ताल्लुक रखता है जबकि प्रेमिका युवती यादव है. इसी संघर्ष में युवक को घर बुलाकर उसकी हत्या की गई है. मृतक राजेश राम के पिता राम एकवाल राम लकवा के मरीज हैं और उसकी मां भी काफी बीमार रहती हैं. इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने मृतक के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.

इस मामले में डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि रात में खड़ीका गांव वालों ने पुलिस को चोर पकड़ कर पिटाई की सूचना दी थी लेकिन पीड़ित पक्ष प्रेम-प्रसंग की बात कह रहे हैं. पुलिस इन दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद पानापुर पुलिस ने घायल राजेश राम को कांटी पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही राजेश ने दम तोड़ दिया. इलाके में विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए पानापुर ओपी के आसपास के मीनापुर, कांटी, मोतीपुर समेत कई थानों की पुलिस को सचेत कर दिया गया है. इलाके पर पूरी नजर रखी जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026