Categories: पटना

गोली पर लिखा लड़की के घर वालों का नाम, बंदूक लेकर पहुंचा उसके घर और फिर…

पटना: बिहार के बेतिया में  एकतरफा प्यार में पागल युवक ने ऐसा कदम उठाया, जिससे पुलिस के साथ सभी अधिकारी भी परेशान रहे. यहां महेंद्र कॉलोनी स्थित अरूण  कुमार के घर में घुसे युवक ने छह घंटे तक उत्पात मचाया. उसने पिस्टल की नोक पर छह लोगों को छह घंटे तक बंधक बनाए रखा.

लोगों को बचाने पहुंची पुलिस को भी उसने बंधक बना लिया,पुलिस ने युवक के पास से कई बंदूक की गोली भी बरामद की हैं, गोलियों पर उसने लड़की के माता-पिता और खुद का नाम भी लिखा था. बताया जा रहा है कि सनकी डिलीवरी बॉय बनकर घर में घूसा था.

यह मामला बानुछापर के महिंद्रा कॉलोनी का है. यहां रहने वाले शिक्षक अरूण कुमार के घर में सतीश सुबह करीब 7 बजे के घुस गया. फिर उसने गन प्वाइंट पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया. घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी से बातचीत कर सभी लोगों को छोड़ने के लिए कहा. लेकिन सनकी अपनी जिद पर अड़ा रहा.

पुलिस को भी बनाया बंधक: 

समझौता के लिए एक पुलिस का जवान किसी तरह घर में प्रवेश कर गया. जिसे भी सतीश ने बंधक बना लिया. इसी बीच सब इंस्पेक्टर राजीव रजक किसी तरह बाहर निकले और इसकी सूचना सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी. जिसके बाद मौके पर एसपी और एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर घर की घेराबंदी कर दी.

सभी को गोली मारने की दी धमकी: 

पुलिस ने सतीश से पूछा कि उसकी डिमांड क्या है, वह आखिर क्या चाहता है. युवक ने इसे निजी मामला बताकर पुलिस को जाने को कहा और गोली मार देने की धमकी दी. सतीश ने खुद को गोली मारने की भी धमकी दी. उसके बाद अंदर फंसे पुलिसकर्मी भी सतीश का ध्यान इधर-उधर करने की कोशिश की.

चम्मच लेने में उलझाया :

उसके बाद अचानक सतीश ने ग्लूकोज की मांग की. पुलिसकर्मियों ने चम्मच देने में उसे उलझा दिया और उसे जकड़ लिया. उसके बाद बाहर मौजूद पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और युवक को पकड़ लिया. सतीश को गिरफ्तार कर लिया. वह मोतिहारी के गोविंदगंज का रहने वाला है.

न्यायिक हिरासत में भेज दिया जेल:

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल परीमल पांडे ने बताया कि बड़ी वारदात नहीं हो पाई. मौका मिलते ही अपराधी को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस मिले. चार कारतूस पर आरोपी ने परिवार के सभी सदस्यों के नाम और एक पर खुद अपना नाम लिखा था. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026