परवेज अख्तर /सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी मुन्ना मांझी पिता बालचंद माझी ने पुलिस उपनिरीक्षक छपरा, आरक्षी अधीक्षक सिवान, जिला पदाधिकारी सिवान, अंचल अधिकारी नौतन, को लिखित आवेदन रजिस्ट्री पत्र द्वारा भेज कर करवाई करने की मांग किया है कि । नौतन थाने कार्यरत मेरे चाचा चौकीदार मन बोध माझी जालसाजी कर थाने मे चौकीदार पद कार्यरत है । अपने लिखित आवेदन मे लिखा है कि मेरे पिता का चौकीदार पद पर रहते सेवा काल मे मृत्यु हो गया। पिता के मृत्यु प्रान्त में थाने मे कार्यरत रहा। मेरे चाचा मन बोध माझी नौकरी पकी करने के नाम हस्ताक्षर करा कर खुद चौकीदारी करने लगे। चौकीदारी पद पर रहते हुए किसान सहकारी चीनी मिल लि0 नानौता सहारनपुर उतर प्रदेश मे भी नौकरी करते रहे और दोहरी लाभ उठाते रहे है।जो दिनांक 6, 2, 2012 मे सेवानिवृत्त हो चुके है।आज भी थाने मे चौकीदार पद पर कार्यरत है। जो जाच करने का विषय है। परन्तु आवेदन देने के चार माह बाद भी कोई करवाई अभी तक नही किया जा सका है । इस सम्बन्ध मे थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि जाच की प्रकिया चल रही है । अभी कुछ भी नही कहा जा सकता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…