परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के एमएच नगर थाना के पियाउर में गांव में बुधवार की रात सुप्तावस्था में एक वृद्ध की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। मृतक गांव के ही पारस सिंह (80) हैं। घटना की जानकारी लोगों को गुरुवार की सुबह उस समय हुई जब उन्होंने वृद्ध को खाट पर मृतावस्था में देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारस सिंह अपने मकान से कुछ ही दूरी पर अपने बथान में नीम के पेड़ के नीचे गुमटी समीप खाट पर सोए हुए थे, तभी अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से उनके सर पर वार कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मृतक की दो पुत्र एवं दो पुत्री हैं। सभी की शादी हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…