परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित पान मसाला की दुकान में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक घुसकर बक्से में रखे रूपए निकाल रहा था। दुकानदार बगल की दुकान में गया था। जैसे ही वह लौटा युवकों को दुकान के बक्से से रुपया निकालते हुए देख उसे दबोच लिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार समेत काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस बीच भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई की। चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया युवक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सलेमपुर का रहने वाला है। इस दौरान एपवा नेत्री सोहिला गुप्ता उधर से जा रही थी, वह भी वहां पहुंच गई। उन्होंने मैरवा थाना को घटना की सूचना देने के लिए फोन करने की कोशिश की, लेकिन मैरवा थाना के दोनों मोबाइल नंबर पर बात नहीं हो सकी। उधर पकड़े गए युवक की पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया। कई कई लोगों ने थाना को फोन करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…