परवेज़ अख्तर/सीवान:- रविवार को एक अनियंत्रित बस और स्कार्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमे स्कार्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर लोगों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।बाद में लोगों की मदद से घायल को त्वरित उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। उक्त घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास घटी।प्राप्त विवरण के अनुसार मुफस्सिल थाना के गोपालपुर गांव के पास स्कार्पियो को आदित्य विनीत नामक बस सर्विस ने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. इस हताहत में चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. मौजूद लोगों ने घायल चालक को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाल अस्पताल में इलाज हेतू भर्ती कराया।उधर घटना के कुछ देर बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आंशिक रूप से सड़क जाम कर हंगामा खड़ा कर दिया. इस दरम्यान बस चालक बस को सड़क किनारे खड़ा कर मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया वही बस में सवार यात्री भी धीरे धीरे निकल पड़े। खबर लिखे जाने तक घायल स्कार्पियो चालक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्कार्पियो पर उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन नंबर है. साथ ही उसपर बीजेपी का झंडा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी हुई है। उधर सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस घटना की छानबीन में जूट गई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…