✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी पुलिस को एक सफलता मिली है. पुलिस ने पिछले दिनों मोबाइल से खवासपुर पंचायत के मुखिया वीरेन्द्र साह के 5 लाख की रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में खवासपुर गांव के ही मो.सनाउल्लाह के बेटे नोमान मियां को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. ओपी इंचार्ज सूरज प्रसाद ने बताया कि मोबाइल सीडीआर के आधार पर अपराधी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई.
मोबाइल पर रंगदारी मांगने के दौरान मुखिया से कहा गया था कि विपक्षी ने जान से मारने के लिए पैसे दिए हैं. अगर आप पैसा देंगे तो सुलह हो जाएगा. मुखिया से 11 जनवरी की रात में पैसा मांगा गया था. जिसकी प्राथमिकी उन्होंने अगले दिन 12 जनवरी को दर्ज कराई थी. मामले की नजाकत को देखते हुए मुखिया को तत्काल दो गार्ड भी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…