Categories: पटना

ज्वेलरी शॉप से पुलिस ने किया करोड़ों की लूट का खुलासा….जमीन में छुपा कर रखा था सोना….

पटना: बिहार के हाजीपुर में पुलिस ने ज्वेलरी शॉप से कड़ोरो की लूट का खुलासा किया है। लूट की वारदात जितनी हैरान करने वाली थी। लुटेरों के, जेवरात को छुपाने का तरीका भी हैरान करने वाला दिखा। करोड़ों के ज्वेलरी लूट के बाद लुटेरों ने जेवरात को जमीन में दफ़न कर कंक्रीट डाल दिया था लेकिन लूटेरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जमीन खोद लूटी गई जेवरात को बरामद किया है।

दरअसल बीते 23 अक्टूबर को हाजीपुर के एक ज्वेलरी शॉप से लूटेरो ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी लूट ली थी। पुलिस की जांच शुरू हुई तो, पुलिस ने लूट कांड में 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया पकड़े गए लुटेरे शातिर लुटेरे निकले। जिन पर बिहार के कई जिलों में लूट के दर्जनों मामले दर्ज थे लेकिन इन शातिर लूटेरो ने पुलिस की नजरो से बचाने के लिए करोड़ों के लुटे गए जेवरात को हैरान करने वाले शातिर अंदाज में छुपा रखा था। लुटेरों ने लुटे गए जेवरात को जमीन में दफ़न कर ऊपर कंक्रीट डाल दिया था।

लेकिन लुटेरों की शातिर हरकत काम न आई। पुलिस ने कड़ोरो के ज्वेलरी लूट काण्ड में शातिर लूटेरो को गिरफ्तार किया और जमीन खोद जेवरात बरामद कर लिया है। पुलिस ने 3 किलो से ज्यादा के सोने चांदी के जेवरात लूटेरो के पास से बरामद किया है। कुछ कुछ जेवरात तो सभी अपराधियों के पास से बरामद हुए थे , लेकिन भारी मात्रा में जो बरामदगी हुई। वह संजय पासवान ने अपने घर के पीछे 4 – 5 फ़ीट जमीन खोद कर जेवरात को मिटटी के अंदर दबा दिया था और उसके ऊपर कॉन्क्रीट , गिट्टी लगभग एक टेलर डाल कर उसको छुपाने का प्रयास किया था। गिरफ्तारी के बाद बरामदगी हुई।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024