पटना: सासाराम में एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल ऑडियो किसी पुलिस पदाधिकारी का बताया जा रहा है। युवती के साथ बातचीत के इस वायरल ऑडियो को लेकर शहर में खूब चर्चा है। स्थानीय लोगों की बीच यह चर्चा है कि यह वायरल ऑडियो सासाराम के एसडीपीओ विनोद कुमार से जुड़ा है लेकिन इसकी पुष्टी नहीं हो पा रही है। सिवान ऑनलाइन न्यूज़ इस वायरल ऑडियो की पुष्टी नहीं करता है। इस वायरल ऑडियो में जिले की पुलिस महकमे का कोई सीनियर अधिकारी और एक युवती के बीच की बातचीत हो रही है। वायरल ऑडियो में कथित पुलिस अधिकारी युवती से फोन पर यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि मेरे साथ बनारस में रहने में क्या दिक्कत है तो उधर से युवती कहती है कि आप अच्छे से जानते हैं मेरे घर में क्या दिक्कत है।
मेरे घर वाले वीडियो कॉल करके देखते हैं। तो कथित पुलिस पदाधिकारी कहता है कि तुम्हारी मम्मी को भी ले चलेंगे तो उधर से युवती कहती है कि तब क्या दिक्कत है तब तो चलेगा नहीं दौड़ेगा। तो पुलिस वाला कहता है कि ठीक है मम्मी को भी ले चलेंगे और हां उसको भी ले जाना होगा। पुलिस वाला कहता है कि जल्दी ही प्रोग्राम बनाओ और हां आज बात होगी रात में? तो युवती कहती है हां क्यों नहीं होगी।
फिर पुलिस वाला कहता है आज इंगेज मत हो जाना तो युवती कहती है ना ना। इस वायरल ऑडियो के आखिरी हिस्से में कथित पुलिस वाला पूछता है कि आज रात कहां सोना है तो युवती कहती है कि नाना जी के पास तो कथित पुलिस वाला कहता है ठीक है तो आज रात में बात करना। सासाराम में यह ऑडियो तेजी से वायरल है। यह मामला जांच का है कि आखिर इस वायरल ऑडियों में किसकी आवाज है। सिवान ऑनलाइन न्यूज़ इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…