Siwan News

मुखिया पति से रंगदारी मांगने मामले में पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त को भेजा जेल

मुख्यालय के गांधी आश्रम के नजदीक हुई गिरफ्तारी

मिन्हाज हत्याकांड व भगवानपुर थाने से आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल

फोन व चिट्ठी भेज मुखिया पति से मांगी गई थी 20 लाख की रंगदारी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की दोपहर मुख्यालय के गांधी आश्रम के नजदीक छापेमारी कर कन्हौली पंचायत के मुखिया पति संजीव सिंह से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज कांड संख्या 276/19 के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त बसंतपुर थानाक्षेत्र के शेखपुरा का फैसल खां बताया जाता है. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर गुप्त सूचना मिली की फैसल खां गांधी आश्रम के नजदीक खड़ा है. सूचना मिलते ही छापेमारी कर फैसल को गांधी आश्रम के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया गया. बीते दिनों कन्हौली पंचायत के मुखिया पति संजीव सिंह से फोन पर 20 लाख की रंगदारी मांगने मामले में बसंतपुर थाने में कांड संख्या 276/19 किया गया था. पुलिस के अनुसंधान में फैसल खां रंगदारी मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया. साथ ही 17 नवंबर को बसंतपुर उप-डाकघर से पोस्ट की गई चिट्ठी मुखिया पति को मिली. जिसमे 20 लाख की रंगदारी देने या अंजाम भुगतने की धमकी भरी बातें लिखी हुई थी. जेल गया अपराधी मिन्हाज हत्याकांड में बसंतपुर थाने में दर्ज 257/17 व भगवानपुर थाने में आर्म्स एक्ट मामले में दर्ज कांड संख्या 225/15 में जेल जा चुका है. उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने 4-5 साथियों का नाम भी बताया है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024