परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय थाना क्षेत्र के इंग्लिश मौजे टोला में विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आभूषण समेत 10 लाख से अधिक का सामान जलकर राख का ढेर हो गया। आग रात में एक कमरे में लगी थी। घर मालिक दूसरे कमरे में सो रहे थे। परिवार के अन्य लोग शादी समारोह में गए थे। शनिवार की सुबह जगने के बाद इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद अंचल अधिकारी ने राजस्व कर्मी को भेजकर अगलगी की घटना की जांच कराई। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से मिलने वाली राहत राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी। बताते हैं कि इंग्लिश मौजे टोला के अली अख्तर के परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। अली अख्तर अकेले घर पर एक कमरे में सो रहे थे। इस दौरान रात में शॉर्ट सर्किट से घर दूसरे कमरे में आग लग गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…