हसनपुरा में महिला वोटरों की सुबह से शाम तक लगी रही कतार

12 पंचायत के 171 बूथों पर हुआ मतदान

चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारी चौकस

परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तरीय आम पंचायत चुनाव 2021 के तहत तीसरे चरण का मतदान शुक्रवार को हसनपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। क्षेत्र के 12 पंचायत के 171 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। जहां मतदाता मत देने के लिए कतार में खड़े दिखे गए। खासकर महिला वोटरों की लंबी कतार सुबह से शाम तक हर बूथ पर देखने को मिली। वहीं कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराबी के चलते काफी देर से मतदान शुरू हुआ। सुबह 7 बजे से ही कुछ बूथों को छोड़ सभी बूथों पर मतदान चालू हो गया। ईवीएम की गड़बड़ी से कहीं कहीं मतदान देर से शुरू हुआ। वहीं उसरी खुर्द के 133 बूथ पर 4 बजे तक 838 में 300 मत, 134 बूथ पर 632 मतों में 277 मत डाले गए थे। वहीं क्षेत्र के लगभग सभी बूथों पर शाम 5 बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी लंबी कतार देखने को मिली। जहां 5 बजे तक क्षेत्र में 45 प्रतिशत मत डाले गए थे। वहीं देर शाम तक कुछ बूथों पर वोटरों की भीड़ लगी रही। मौके पर बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ प्रभात कुमार, बीईओ डॉ. राजकुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी शंभु कुमार, जेएसएस अभय मिश्र, प्रधान लिपिक अखिलेश्वर मिश्र, जेई बलिंद्र कुमार पंडित, प्रमोद कुमार, अब्दुर्रहमान अंसारी थे।

बोगस वोट को लेकर प्रत्याशी पुलिस से उलझे

हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी पंचायत के शेखपुरवा मतदान केंद्र संख्या 173 व 174 पर बोगस वोट को ले प्रत्याशी व समर्थक पुलिस प्रशासन से उलझ गये। इस दौरान पुलिस ने प्रत्याशी व समर्थकों पर जमकर लाठियां बरसा कर खदेड़ दिया। इससे प्रत्याशी व समर्थक आक्रोशित होकर पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दिए। जिसके चलते पुलिसकर्मी व अन्य को चोटें आयीं। कुछ प्रत्याशी व समर्थकों का कहना था कि दोनों बूथों पर एक मुखिया प्रत्याशी व एक जिला परिषद प्रत्याशी के पक्ष में बोगस वोट पड़ रहा है। इसी को लेकर अन्य प्रत्याशियों ने मतदान केंद्र को रद्द कराने की मांग की। तभी कुछ समर्थक प्रशासन से उलझ पड़े। जहां पुलिस को बल का प्रयोग किया गया। इस स्थिति को देख स्थानीय प्रशासन ने वरीय पदाधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी अभिनव कुमार, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, एसडीओ रामबाबू बैठा, इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने मौके पर पहुंच को मामले की जांच की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026