• बिहार के 243 सीटों पर हुए चुनाव का मतगणना कल
  • बिहार के सभी मतगणना केंद्र दुल्हन की तरह सज धज कर हुआ तैयार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विधान सभा चुनाव के दरमियान 243 सीटों पर हुए चुनाव का मतगणना कल यानी मंगलवार को होगी। ईवीएम में कैद बिहार के दो राजाओं का फैसला मंगलवार को स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में चाचा या भतीजा ! यहां बताते चले कि मतगणना को लेकर बिहार के सभी जिला मुख्यालय में मतगणना केंद्र दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार है। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी मतगणना कक्ष पर पैनी नजर रखे हुए हैं। प्रशासन की गाड़ियां मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर सड़कों पर सरपट दौड़ रही है। उधर असामाजिक तत्वों पर बिहार के सभी जिलों के पुलिस कप्तान पैनी नजर रखे हुए हैं। यहां बताते चले कि बिहार में मुख्य रूप से एनडीए गठबंधन तथा महागठबंधन के बीच जोरदार लड़ाई माना जा रहा है। पूरे बिहार में हो रही लगातार चुनावी बहस पर मंगलवार को विराम लग जाएगा। दोनों गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी – अपनी खुशी का इजहार करने के लिए कई तरह से मनोकामना बना चुके हैं।

अब देखना होगा कि बिहार की गद्दी पर एनडीए गठबंधन की ओर से सूबे के वर्तमान मुखिया श्री नीतीश कुमार विराजमान होंगे या महागठबंधन की ओर से श्री तेजस्वी यादव के सर पर ताज बंधेगा ! यहां बताते चले कि इस बार के चुनाव में लोगों में काफी उत्साह देखी गई है। लोगों ने दलगत की भावनाओं से ऊपर उठकर अपने- अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। तथा मतदाताओं द्वारा दी गई मत ईवीएम में कैद है। बिहार के प्रत्येक हिस्सों जो खबर मिल रही थी कि लोग चाय की चुस्की के साथ चुनावी बहस में लग जाते थे। प्रत्येक छोटी बड़ी दुकानों पर विधानसभा की महफिल सजती थी। कई लोग नई सरकार का गठन करते थे तो कई लोग पुनः इसी सरकार को रिनुअल की बात का कर चुनावी आंकड़ा मिलाने में व्यस्त हो जाते थे। इन सब कयासों पर मंगलवार को विराम लग जाएगा।

उधर बिहार के कई हिस्सों से यह भी खबर आ रही है कि प्रत्येक टीवी चैनलों द्वारा दी गई आंकड़ा से कितने लोग उत्साहित हैं तथा कितने लोग धाराशाही हो गए हैं। कुछ लोग चुनावी आंकड़ा को सही तो कुछ लोग गलत बता रहे हैं। बहरहाल चाहे जो हो सोमवार की रात एनडीए गठबंधन तथा महागठबंधन के जितने भी प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं उनके लिए सोमवार की रात रतजगा बनकर सामने आई है। उनकी रातें कैसे कटेगी यह कहना मुश्किल हो पा रहा है। क्योंकि इंतजार की घड़ियां बहुत लंबी होती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026